छपरा के राकेश अब राष्ट्रीय मंच पर उठाएंगे बिहार के पत्रकारों की आवाज
एनयूजे(आई) में मिली बड़ी जिम्मेदारी, आगरा राष्ट्रीय अधिवेशन में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार के वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त देश के प्रतिष्ठित पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) — एनयूजे(आई) में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें बिहार का संयुक्त प्रतिनिधि एवं संयोजक मनोनीत किया है। साथ ही आगरा में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में बिहार का प्रतिनिधित्व करने की अहम जिम्मेदारी भी दी गई है।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में करीब ढाई दशकों से सक्रिय राकेश कुमार सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी बेबाक और सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं मीडिया की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। ग्रामीण पत्रकारिता से लेकर सामाजिक सरोकारों तक उनकी सक्रियता लगातार चर्चा में रही है। संगठन द्वारा उन्हें यह दायित्व दिए जाने को बिहार की पत्रकारिता के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
आगरा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया प्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया की स्वतंत्रता, पत्रकारों के अधिकार, डिजिटल पत्रकारिता की चुनौतियों तथा बदलते मीडिया परिवेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
राकेश कुमार सिंह के मनोनयन की सूचना मिलते ही छपरा समेत पूरे बिहार के पत्रकारों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकार साथियों ने इसे बिहार के मीडिया जगत के लिए गौरव का विषय बताते हुए उम्मीद जताई कि उनके राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने से बिहार के पत्रकारों की आवाज अब और अधिक मजबूती के साथ देशभर में उठेगी।
Rakesh Kumar Singh, NUJ India, National Union of Journalists India, Chapra Journalist, Bihar Journalists, Agra National Convention, Bihar Media News, Journalist Organization, Media Freedom, Digital Journalism, Bihar Press News, Senior Journalist Chapra, Journalist Rights, Bihar News, Chapra Latest News

