युवा ऊर्जा और सामाजिक सेवा के लिए छपरा के ई. ओमप्रकाश आज़ाद सम्मानित
गाजियाबाद में मिला ‘यंग विजनरीज अवार्ड 2026’, बिहार का किया प्रतिनिधित्व
सारण (बिहार): सामाजिक जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छपरा निवासी ई. ओमप्रकाश आज़ाद को गाजियाबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में “यंग विजनरीज अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विजया स्वपन फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद के अपर आयुक्त (Additional Commissioner of Police) केशव कुमार चौधरी द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश आज़ाद ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया।
ई. ओमप्रकाश आज़ाद को यह सम्मान समाज में जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए दिया गया। उन्होंने कम उम्र में ही ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में कार्य करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य किए हैं।
उनकी उल्लेखनीय सेवा, समर्पण और समाज के प्रति सकारात्मक सोच को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद ई. ओमप्रकाश आज़ाद ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, विशेष रूप से पिता हरेंद्र राय पूर्व जिला परिषद सदस्य को दिया।
इस अवसर पर केंद्र प्रशासक मधुबाला, विशाल सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, रितेश कुमार सिंह, कुमारी शैलजा, प्रोफेसर नीतू सिंह, शिक्षिका पम्मी सिंह, एडवोकेट रामबाबू राय समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Omprakash Azad Award News, Young Visionaries Award 2026, Chapra News, Bihar Youth Award, Social Worker Omprakash Azad, Ghaziabad Event News, Bihar Talent News, Social Service Award

