संस्कार और आध्यात्मिक शिक्षा से बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास : डॉ. प्रियंका भारती
बच्चे देश और समाज के भविष्य की आधारशिला: बीके अनामिका दीदी
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, छपरा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से (06 से 08 जून) तीन दिवसीय संस्कार समर कैम्प के आयोजन में लगभग 40 बच्चों के साथ- साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैम्प की मुख्य अतिथि आई स्पेशलिस्ट डॉ. प्रियंका भारती ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक शिक्षा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए संस्कार, नैतिक मूल्य और आध्यात्मिक शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था बच्चों को शिक्षा के साथ- साथ जीवन जीने की सही कला और सकारात्मक सोच प्रदान करती है। उन्होंने सभी बच्चों को बेहतर अध्ययन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए संस्कार समर कैम्प के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को नैतिक, आध्यात्मिक और सकारात्मक जीवन मूल्यों का महत्वपूर्ण बताया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्रह्माकुमारी छपरा केंद्र की प्रभारी बीके अनामिका दीदी ने कहा कि बच्चे देश और समाज के भविष्य की आधारशिला हैं। उन्हें बचपन में जैसे संस्कार दिए जाएंगे, वैसा ही भविष्य में उसी प्रकार के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास समय की आवश्यकता है। बीके अरविंद भाई ने सभी बच्चों को राजयोग ध्यान का अभ्यास कराया, जिससे बच्चों ने मानसिक शांति और एकाग्रता का अनुभव किया। बीके प्रियांशु बहन ने बच्चों को वैल्यू गेम्स खिलाकर उनमें सहयोग, एकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। वहीं बीके वीणा बहन ने आत्मा एवं उसके दिव्य गुणों के बारे में सरल एवं प्रेरणादायक जानकारी दी। कैम्प के दौरान बच्चों को विभिन्न वैल्यू गेम्स, मनोरंजक गतिविधियों तथा संस्कार आधारित शिक्षाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बीके प्रिस, बीके अर्जुन, बीके प्रिया सहित कई अन्य ब्रह्माकुमारी भाई- बहनों का भी सराहनीय सहयोग रहा।

