बकरीद को लेकर चैनपुर थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष ने की। इसमें डीजे संचालकों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।
बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष ने सभी समुदायों के लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को देने की बात कही गई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बकरीद पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने वाला पर्व है। प्रशासन के सहयोग से सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं तथा क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखें।
#Siswan #ChainpurThana #Bakrid #EidUlAdha #PeaceCommittee #SaranNews #BiharNews #LawAndOrder #CommunalHarmony
