सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशी की लहर
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के नवलपुर गांव स्थित भीखपुर-नवलपुर पथ से गोस्वामी टोला तक सड़क का पीच निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वर्षों से जर्जर और कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था।
अब सड़क के पक्कीकरण होने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय ग्रामीण पंचानंद गिरी, अजीत गिरी समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण से नवलपुर गोस्वामी टोला के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं स्कूली बच्चों तथा मरीजों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। सड़क निर्माण पूरा होने पर गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
#Manjhi #Navalpur #RoadConstruction #DevelopmentNews #SaranNews #BiharNews #VillageDevelopment #Infrastructure #RoadProject
