नि:शुल्क कपड़े, जूते व स्टेशनरी वितरण का समापन, 73 बच्चों को मिली सहायता
सरूपगंज (राजस्थान): नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ‘प्रवेशोत्सव’ के अवसर पर श्री गणेश युवा सेवा संगठन, सिरोही एवं विमल वडेरा स्मृति परमार्थ ट्रस्ट, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में जरूरतमंद बच्चों के बीच नि:शुल्क ड्रेस, जूते (चरण पादुका) और स्टेशनरी का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम संयोजक रणजीत जीनगर ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाड़ा टोकरी (भुला) में 35 और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सात सागरा में 38 विद्यार्थियों को कुल 73 ड्रेस, जूते और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। वितरण के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर श्री 1008 डॉ. संतोष कंवर बाईसा राम, भामाशाह सोहनलाल जैन, सुमित्रा जैन, पदमाराम, शांति देवी, रंजन देवी, जगदीश पटेल, दीपक चौधरी एवं रवि भाई सहित कई समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। संगठन की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं एवं प्रेरणा स्रोत जगदीश रावल के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के सदस्य जितेंद्र बासफोड, दीपक कलावत, अविनाश, महेंद्र चौधरी, मुकेश बंजारा, आकाश रिजवानी, कुमुद चौहान, अंजली पटेल एवं दृष्टि पांडे सहित विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।
Sirohi News, Free Uniform Distribution, Rajasthan Education, NGO Activity

