भीषण गर्मी में स्काउट-गाइड की अनूठी पहल, रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई जल सेवा
सरूपगंज (राजस्थान) संवाददाता रणजीत जीनगर: भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आमजन एवं यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही, स्थानीय संघ सरूपगंज एवं श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारम्भ किया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एम आर वर्मा, सीओ स्काउट सिरोही, स्टेशन अधीक्षक चंद्रपाल सिंह, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर रजनी यादव, सेवानिवृत्त अध्यापिका एवं गाइडर शांति देवी तथा स्काउटर प्रकाश कुमार की उपस्थिति में किया गया।
स्काउटर रणजीत जीनगर ने बताया कि स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राएं विगत पांच वर्षों से लगातार गर्मी के मौसम में जल सेवा का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एम आर वर्मा ने कहा कि सेवा भाव ही स्काउट-गाइड की पहचान है और भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर रजनी यादव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को प्रेरणादायक बताया। वहीं शांति देवी ने स्काउट-गाइड के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को समाज सेवा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान सचिव प्रताप राम प्रजापत ने जल सेवा से जुड़े दिशा-निर्देश दिए, जबकि स्काउटर रणजीत जीनगर ने पूरे दिन संचालित होने वाली सेवा गतिविधियों की जानकारी साझा की। इस मौके पर रोवर जितेंद्र बासफोड़, दीपक कलावंत, आकाश सिंधी, मुकेश बंजारा, अविनाश बोहरा, गोपाल बासफोड़, तन्मय गर्ग, कृष्णा जीनगर, राहुल कुमार, बलवंत कुमार, मयंक अग्रवाल, श्रवण, दक्ष कुमार, सरफराज, रोहित कुमार मेघवाल, कैलास कुमार, राजहंस, सिकंदर, आमिर हसन, जितेंद्र प्रजापत, चंदन कुमार, खुशवंत भाटी सहित कई स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में भाग लिया। वहीं रेंजर दृष्टि पांडे, कुमुद चौहान, वर्षा वैष्णव, वैशाली सिंदल एवं रोशनी कुमारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

