वैश्य तकनीकी संस्थान में तकनीकी प्रदर्शनी का आयोजन, छात्रों ने दिखाया नवाचार का हुनर
रोहतक (हरियाणा) संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: रोहतक। वैश्य तकनीकी संस्थान, रोहतक में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में तकनीकी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने आधुनिक तकनीक आधारित कई नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए, जिन्हें कम बजट में उपयोगी तकनीक के रूप में विकसित किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन आईआईसी सेल के प्रेसिडेंट श्री सतीश जैन, कन्वीनर श्री सुनील गुप्ता एवं ज्यूरी पैनल के सदस्य श्री नितिन गर्ग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से कुशल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑटोमोबाइल विभाग से समीर की टीम द्वितीय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से अजय कुशवाह की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं मैकेनिकल विभाग से आशीष की टीम को कंसोलेशन पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री संजीव कुमार गुप्ता, टीपीओ श्री राजन सरीन, मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. कंचन मखीजा तथा कार्यक्रम संयोजक श्री संजय तायल, श्रीमती बिंदु सिंह एवं श्री सुशील शर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार एवं तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में संचालक श्री विकास जैन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर संस्थान के श्री मनीष कुमार, श्रीमती सीमा, श्रीमती पारूल, श्रीमती प्रीति, श्री प्रदीप कुमार एवं श्री आशीष सहित कई शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। वैश्य शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों ने भी छात्रों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।

