दिल्ली में मिला लापता बालक, सुराग मिलने पर परिजनों ने ली राहत की सांस
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी थाना क्षेत्र के लीलाधर गिरी के मठिया स्थित अपने घर से गुरुवार की सुबह रहस्यमय ढंग से लापता हुए ग्यारह वर्षीय बालक का सुराग मिलने के बाद परिजनों एवं पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। परिजनों ने मांझी थाना पुलिस को सूचना दी है कि बालक ट्रेन से अपने एक परिचित के साथ दिल्ली में रह रही अपनी दादी के पास चला गया है।
बताया जाता है कि लीलाधर गिरी के मठिया निवासी अशोक गिरी ने गुरुवार को मांझी थाना में आवेदन देकर अपने 11 वर्षीय पुत्र मुकेश Kumar उर्फ रॉनित कुमार के अचानक लापता होने की सूचना दी थी। बालक के गायब होने की खबर मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई थी और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
सूचना मिलने के बाद मांझी थाना पुलिस भी बालक की खोजबीन में सक्रिय हो गई थी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही थी तथा संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही थी।
इसी बीच परिजनों को जानकारी मिली कि मुकेश कुमार उर्फ रॉनित कुमार ट्रेन से अपने एक परिचित के साथ दिल्ली पहुंच गया है, जहां उसकी दादी रहती हैं। बालक के सुरक्षित होने की खबर मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस ने भी बालक का सुराग मिलने के बाद संतोष जताया है।
#Hashtags: #Manjhi #Saran #MissingBoy #Delhi #Police #BiharNews #RonitKumar #ChildSafety #ManjhiPolice #ChapraNews

