पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी, बोले—“घबराने की जरूरत नहीं, मैं स्वस्थ हूं”
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गौतम सिंह के पैतृक आवास गंजपर गांव में पत्रकारों की एक टीम ने उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली के डॉक्टरों के इलाज से उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि एक समय उनकी पल्स रेट काफी कम हो गई थी, लेकिन समय पर बेहतर चिकित्सा मिलने से स्थिति संभल गई।
पूर्व मंत्री ने बताया कि इलाज के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं अपने सहयोगी मंत्रियों, जिनमें श्रवण कुमार भी शामिल थे, के साथ दिल्ली अस्पताल में उनका हालचाल लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी नीतीश कुमार से कोई शिकायत नहीं है और उन्होंने हर संभव सहयोग दिया है।
गौतम सिंह ने यह भी बताया कि उनके इलाज में जो भी खर्च हो रहा है, उसका भुगतान बिहार सरकार द्वारा शीघ्र कर दिया जाएगा। फिलहाल उनका शुगर लेवल भी काफी कम हो गया है और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वे खान-पान पर विशेष नियंत्रण रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय परामर्श के तहत उन्हें जल्द ही पुनः दिल्ली जाना होगा।
उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में उनके परिवार के सभी सदस्य उनकी सेवा में लगे हुए हैं और उनका पूरा ध्यान रख रहे हैं। इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, किसन सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Saran News, Gautam Singh Health, Bihar Politics, Nitish Kumar, Health Update News, Chapra News

