छपरा में 9 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, क्षत्रिय छात्रावास में भव्य आयोजन की तैयारी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती 9 मई को शहर के जगदम कॉलेज स्थित क्षत्रिय छात्रावास परिसर में भव्य रूप से मनाई जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि स्वाभिमान, वीरता और बलिदान के प्रतीक महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और इसे ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि महाराणा प्रताप ने मुगलों के सामने कभी अधीनता स्वीकार नहीं की और अपने अदम्य साहस व देशभक्ति से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज को एकजुट करने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जयंती समारोह को विशेष रूप से मनाया जाएगा। सारण जिले के सभी लोगों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है।
इस संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में देवेन्द्र सिंह (मुखिया), समाजसेवी अजय सिंह, पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, शिक्षक नेता सुरेंद्र कुमार सिंह, अनिरुद्ध सिंह, पूर्व जिला पार्षद गुड्डा सिंह, नीरज सिंह, नगनारायण सिंह, राकेश कुमार सिंह निकुम्भ, डीएस तोमर, सुमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की।
Chapra News, Maharana Pratap Jayanti, Saran News, Jagdam College Chapra, Cultural Event Bihar

