फेसबुक पोस्ट पर विवाद के बाद युवक ने मानी गलती, पत्रकार से मांगी माफी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा प्रखंड में सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उत्पन्न विवाद थाना स्तर पर सुलझा लिया गया। जानकारी के अनुसार सारण लाइव के वरिष्ठ पत्रकार विनीत कुमार सिंह ने हंसराज गांव निवासी विकास सिंह मनु के विरुद्ध 19 मई को एकमा थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि फेसबुक पर उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एकमा थाना प्रभारी द्वारा विकास सिंह मनु से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी के समक्ष विकास सिंह मनु ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद पत्रकार विनीत कुमार सिंह की सहमति से आवेदन पर हस्ताक्षर कराते हुए मामले का निष्पादन कराया गया और युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
इस दौरान विकास सिंह मनु ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए और उनसे उलझने से बचना चाहिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात भी कही।
थाना परिसर में हुई इस प्रक्रिया के दौरान कई पुलिसकर्मी एवं पत्रकार मौजूद रहे।

