दाउदपुर में वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, ‘वीर कुंवर सिंह चौक’ का नामकरण
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर रविवार को दाउदपुर में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। नव-निर्माणाधीन प्रतिमा स्थल पर स्थानीय विधायक रणधीर सिंह ने माल्यार्पण कर वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस को याद किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वीर कुंवर सिंह 1857 की क्रांति के ऐसे महान सेनानी थे, जिन्होंने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर अद्वितीय वीरता और देशभक्ति का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रणधीर सिंह द्वारा वीर कुंवर सिंह की तलवार के प्रतीकात्मक शिलान्यास के साथ ही स्थल का नामकरण ‘वीर कुंवर सिंह चौक’ किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में समाजसेवी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रो. डॉ. ओमप्रकाश सिंह, रघुवंश सिंह उर्फ फूल सिंह, विजय प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, मुन्ना सिंह, देवेंद्र सिंह, छोटन सिंह, दिनेश सिंह, केशव सिंह, डॉ. राजीव कुमार सिंह, पंकज सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने वीर कुंवर सिंह के बलिदान को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
Veer Kunwar Singh Punyatithi, Daudpur event, Manjhi news, freedom fighter tribute Bihar

