‘मुस्कान एक लक्ष्य’ मिशन के तहत विद्यार्थियों को मिला सहारा, 391 ड्रेस व स्टेशनरी वितरित
सरूपगंज (राजस्थान) संवाददाता रणजीत जीनगर: नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ‘प्रवेशोत्सव’ के अवसर पर मुस्कान एक लक्ष्य मिशन के तहत श्री गणेश युवा सेवा संगठन, सिरोही एवं विमल वडेरा स्मृति परमार्थ ट्रस्ट, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों के बीच कपड़े, जूते (चरण पादुका) एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल के तहत कुल 391 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक उठा।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी दीपक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय राढा फली में 90, सिंगा की पावटी में 72, उपला सिवा में 31, जोड़ फली में 80, सात सागरा में 80 तथा अरुणा फली में 38 विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की गई। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और कड़ी मेहनत के बल पर वे अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं।
इस अवसर पर भामाशाह सोहनलाल जैन, सुमित्रा जैन, पदमाराम, शांति देवी, रंजन देवी, जगदीश पटेल एवं प्रेरणा स्रोत जगदीश रावल के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्य रणजीत जीनगर, जितेंद्र बासफोड, अविनाश, आकाश, कुमुद चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ—धीरज, भरत राज, अवध, नवाराम, प्रियंका, लक्ष्मण, पुष्पेंद्र, बिस्मा मीणा, हीरालाल आदि की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन को अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बताया गया।
Muskan Ek Lakshya Mission, school distribution Sirohi, education support program, NGO Rajasthan

