नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अस्पताल कर्मी निकला अभियुक्त
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सारण द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को एक निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मी द्वारा इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों के फर्द बयान के आधार पर भगवान बाजार थाना में कांड संख्या 302/26 दर्ज किया गया।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 351(2)(3), 354 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नामजद अभियुक्त मोनू कुमार, जो इशुआपुर थाना क्षेत्र के चाँदपुरा गांव का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
इस पूरे ऑपरेशन में भगवान बाजार थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। सारण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को हर संभव न्याय दिलाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
Saran police news, Bhagwanbazar case, minor rape case Bihar, POCSO Act case, accused arrested Saran

