आइडियल पब्लिक स्कूल कोहड़ा का शानदार प्रदर्शन, इल्मा खातून ने 96.4% के साथ बनाया टॉप-10 में स्थान
सारण (बिहार): सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा परिणाम में आइडियल पब्लिक स्कूल, कोहड़ा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा इल्मा खातून ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की और जिले के टॉप-10 में अपना स्थान बनाया। खास बात यह रही कि उन्हें विज्ञान विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
इल्मा खातून एकमा प्रखंड के सफरी गांव निवासी नूर आलम की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। संध्या कुमारी ने 91.6 प्रतिशत, फिजा खातून ने 89 प्रतिशत, रवि कुमार ने 85.4 प्रतिशत, अनुष्का कुमारी ने 84.2 प्रतिशत, सृष्टि कुमारी ने 84 प्रतिशत, कुशवाहा खुशी ने 82.6 प्रतिशत, सना तरन्नुम ने 81.6 प्रतिशत तथा वर्षा सिंह ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा अंशिका कुमारी, नंदिता आनंदी, सागर साह, अदिति आनंद, रुपाली कुमारी, शालू कुमारी, सतीश साह, शुभम कुमार और सचिन कुमार सहित कई अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंकों के साथ परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विद्यालय के निदेशक धर्मेंद्र प्रसाद एवं प्राचार्य चंदन कुमार समेत सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
CBSE Result 2026, Chapra School Result, Ideal Public School Kohra, Student Achievement Bihar, Topper News

