परशुराम जयंती शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा युवा ब्राह्मण चेतना मंच, जनसंपर्क तेज
सारण (बिहार): आगामी 19 अप्रैल को आयोजित भगवान परशुराम जयंती सह भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के उद्देश्य से युवा ब्राह्मण चेतना मंच द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों और दर्जनों गांवों का भ्रमण कर विप्र समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।
जनसंपर्क यात्रा के दौरान कोपा, जैतपुर, एकमा, बरेजा, पंडितपुर, जनता बाजार सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। निमंत्रण पाकर विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का भरोसा दिलाया।
इस अभियान में मंच के प्रदेश प्रभारी पंडित श्याम सुंदर मिश्रा, जिला अध्यक्ष पंडित निलेश गिरी, जिला उपाध्यक्ष पंडित सोनू तिवारी शांडिल्य, परशुराम सेवा धर्म संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रंगनाथ तिवारी, पंडित घनश्याम मिश्रा, अमित, मनीष सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और जनजागरण का प्रतीक है। कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार संपर्क अभियान जारी है।
Parshuram Jayanti 2026, Shobhayatra Saran, Brahmin Chetna Manch, Religious Event Chapra, Cultural News Bihar

