सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: सम्राट चौधरी के बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर दिघवारा में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय भाजपा अध्यक्ष दीपक गुप्ता और सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और जोरदार नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने “मोदी-सम्राट जिंदाबाद”, “एनडीए गठबंधन जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ अबीर-गुलाल खेलकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना रहा और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनकल्याणकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह शपथ ग्रहण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि बिहार के विकास, सुशासन और जनकल्याण के प्रति एक नई प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार को विकास के नए आयामों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में नई ऊर्जा और नई सोच के साथ तेज गति से विकास कार्य होंगे।
इस अवसर पर उमा शंकर सिंह, विपिन सिंह, मोहन शंकर प्रसाद, मुन्नी लाल सिंह, अविनाश गुप्ता, कल्याण तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह, जय शंकर बैठा, रविंद्र सिंह, सी.एन. मेहता, कामेश्वर, नवलेश, उपेंद्र कुशवाहा, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Samrat Choudhary CM Bihar, BJP Celebration Digwara, NDA Government Bihar, Political News Bihar, Saran News

