गिरा बिजली का तार, लगी भीषण आग, एक बीघा खड़ी फसल जलकर राख
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव स्थित फुटानी बाजार के समीप शुक्रवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के गिरने से चिंगारी उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेने लगी।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में करीब एक बीघा में लगी तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पंप सेट तथा अन्य स्थानीय संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
इस अगलगी की घटना में किसान श्रवण सिंह और दिनेश सिंह की मेहनत की पूरी फसल नष्ट हो गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।
वहीं अग्निशमन विभाग की गाड़ी आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके।
Saran fire news, Daudpur Laguni fire, wheat crop damage Bihar, electric wire fire incident, Manjhi news
#SaranNews #FireIncident #BiharNews #CropDamage #Manjhi #BreakingNews

