मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई देने पहुंचे शिक्षक नेता धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद सारण जिले के मशरक प्रखंड के शिक्षक नेता धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पटना पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता व बुके भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण कुशवाहा समाज के लिए गौरव का विषय है।
धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने इस मौके पर अमर शहीद जगदेव बाबू के कथनों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सपना अब साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा था कि पहली पीढ़ी संघर्ष करेगी, दूसरी पीढ़ी बलिदान देगी और तीसरी पीढ़ी शासन करेगी, और आज वही समय आ गया है जब समाज का प्रतिनिधित्व शीर्ष नेतृत्व में दिख रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि सम्राट चौधरी एक सशक्त नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं और मुख्यमंत्री के रूप में वे राज्य की प्रगति को नई दिशा देंगे। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का काम करेंगे। इस दौरान उनके साथ आए समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखा गया।

