सिसवन में मारपीट की दो घटनाएं, एक ही परिवार के चार समेत पांच घायल
सिवान (बिहार): थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
पहली घटना सरौत गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी योगेंद्र ठाकुर का पुत्र राहुल कुमार, रंजन कुमार, दीपक ठाकुर तथा दीपक ठाकुर की पत्नी पूनम देवी शामिल हैं।
वहीं दूसरी घटना कचनार गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान स्थानीय निवासी रामपारेखा गिरी के पुत्र राजेंद्र गिरी के रूप में हुई है।
दोनों मामलों में पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विवादों को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

