सिसवन में मारपीट में महिला घायल, अलग घटना में युवक झुलसा
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के गुदरीहाता कचनार गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान स्थानीय निवासी सचिदानंद यादव की पत्नी कुमकुम देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
वहीं एक अन्य घटना में चैनपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में आग से जलकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान अमर साह के पुत्र छोटू कुमार साह के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उसे तत्काल सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल बनी हुई है और मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
Siswan News, Fight Incident Bihar, Fire Injury Case, Saran Crime News, Local Incident

