त्योहारों को लेकर सिसवन में शांति समिति की बैठक, भाईचारे से मनाने की अपील
सिवान (बिहार): आगामी रामनवमी, ईद एवं छठ पर्व को लेकर सिसवन थाना परिसर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल हुए, जहां त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर विशेष चर्चा की गई।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग पर्व-त्योहार को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा प्रशासन का पूरा सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुखिया शैलेश तिवारी, ओमप्रकाश यादव, समाजसेवी लोहा सिंह, मुखिया मुन्ना पासवान सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
Siswan Peace Committee Meeting, Ram Navami Eid Chhath Security, Saran Police Meeting, Bihar Festival Preparation

