पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन छपरा शाखा का स्थापना सह चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन संपन्न
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की छपरा शाखा का स्थापना समारोह एवं चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन छपरा स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह ने की, जबकि संचालन शाखा के उप सचिव डॉ. ए.एच. अंसारी ने शायराना अंदाज में किया।
कार्यक्रम में गोरखपुर से पधारे केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह भारत पेंशनर्स समाज के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमीय रमण, केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कोहली, संयुक्त महामंत्री मुन्नी लाल गुप्ता, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री भानु प्रकाश नारायण, सदस्य सत्य प्रकाश सिंह सहित वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, मंडल मंत्री अविनाश पाठक, बलिया शाखा अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष बबन सिंह तथा बिहार पेंशनर्स समाज छपरा के अध्यक्ष ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा एवं सचिव बबन सिंह उपस्थित रहे। साथ ही छपरा स्टेशन निदेशक एवं सहायक मंडल इंजीनियर भी मंचासीन थे। सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पहार से स्वागत किया गया।
अधिवेशन के दौरान छपरा शाखा के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमीय रमण ने की। निर्वाचित पदाधिकारियों में संयोजक मुंद्रिका प्रसाद, अध्यक्ष विश्व मोहन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश पराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं सुरेन्द्र सिंह, शाखा मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह, उप शाखा मंत्री डॉ. ए.एच. अंसारी, संयुक्त मंत्री योगेंद्र राय, रामानंद महतो एवं वी.वी. सिन्हा, संगठन मंत्री राज कुमार श्रीवास्तव, सूचना प्रसार मंत्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव तथा कोषाध्यक्ष पी.के. मांझी शामिल हैं।
अपने संबोधन में अमीय रमण ने आठवें वेतन आयोग से संबंधित अद्यतन जानकारी साझा करते हुए बताया कि वेतन आयोग द्वारा पेंशनर्स एसोसिएशन से 18 प्रश्न पूछे गए हैं, जिनका उत्तर पूर्वोत्तर पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशनर्स हित में भेज दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पेंशनर्स के अधिकारों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध है।
अधिवेशन को सफल बनाने में मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. ए.एच. अंसारी, ओ.पी. पराशर, पी.के. मांझी, रामानंद महतो, विश्व मोहन सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, मुंद्रिका प्रसाद सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में शाखा मंत्री मिथिलेश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

