छत पर सो रही महिला की हत्या, लूटपाट की आशंका; घर में 31 मार्च को थी शादी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में सोमवार की रात अपराधियों ने छत पर बने कमरे में सो रही एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नसरुद्दीन की पत्नी कमरुल बेगम के रूप में हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने लूटपाट के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जाता है कि कमरुल बेगम अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रही थीं। मंगलवार की सुबह सेहरी के दौरान जब घर के अन्य सदस्य उन्हें जगाने पहुंचे तो कमरे में उनका शव पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार मृतका के पति और पुत्र अलग-अलग कोलकाता में रहते हैं, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। एकमा अंचल के एसडीपीओ राज कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने महिला को चाकू से गोदकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है तथा फोरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना के समय घर में आगामी 31 मार्च को एक शादी होने वाली थी, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया है। घटना स्थल पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।