माँझी के सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी नगर पंचायत के रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के संचालक उमेश गिरी के संयोजकत्व में हुआ, जबकि अध्यक्षता अमरनाथ तिवारी ने की।
समारोह के दौरान अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर बल दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अनुशासन के साथ शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर समाजसेवी राहुल गुप्ता, रिंकू कुमारी, बिनय यादव, मयंक ओझा, सुनील कुमार पाण्डेय तथा कामेश्वर गिरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
Manjhi school result, Saraswati Vidya Mandir Manjhi, Saran education news, prize distribution Manjhi, Bihar school event

