महम्मदपुर के छात्रों का मैट्रिक में जलवा, कई छात्रों ने हासिल किए शानदार अंक
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में माँझी प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। विशेष रूप से महम्मदपुर गांव स्थित फर्स्ट इनिंग्स एजुकेशन कोचिंग संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी सफल छात्र-छात्राएं मेडौरी देवी हाई स्कूल से संबद्ध बताए जा रहे हैं।
कोचिंग संस्थान के संचालक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में इस वर्ष दर्जनों विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इनमें शबरून खातून ने 466 अंक प्राप्त कर सबसे अधिक अंक हासिल किए, जबकि शब्बू खातून ने 453 अंक और श्वेता कुमारी ने 439 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसके अलावा अजीत कुमार ने 430 अंक, सलोनी कुमारी और महक प्रवीण ने 407-407 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
श्वेता कुमारी, जिनके पिता मनोज उपाध्याय हैं, ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने आगे चलकर डॉक्टर बनने की इच्छा जताई। वहीं कोचिंग संस्थान के संचालक अभिषेक तिवारी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से इस प्रकार के उत्कृष्ट परिणाम आना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
छात्र-छात्राओं की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन मिले तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।
Manjhi matric result 2026, Mohammadpur coaching success, Bihar board topper rural, Saran education news, First Innings Education coaching

