ब्यूटी कुमारी ने मैट्रिक में 79.8% अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान
सिसवन (सिवान, बिहार), 30 मार्च 2026
सिसवन प्रखंड के नवकाटोला गांव की छात्रा ब्यूटी कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 399 अंक प्राप्त कर 79.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। ब्यूटी कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, गयासपुर (सिसवन, सिवान) की छात्रा हैं और उन्होंने अपनी मेहनत व लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।
ब्यूटी के पिता मुन्ना सिंह और माता इंदु देवी ने बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह संभव हो सका है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी ब्यूटी की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिल रही है।
Siwan Siswan matric result, Beauty Kumari topper, Bihar board 10th result, village success story Bihar, education news Siwan

