मांझी पैक्स चुनाव परिणाम: बरेजा में सुभाष सिंह की चौथी जीत, मटियार में धनंजय ठाकुर विजयी
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत बरेजा और मटियार पंचायत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न पैक्स चुनाव के बाद देर रात मतगणना का कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कर लिया गया। प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई, जिसमें मतदाताओं के उत्साह के अनुरूप परिणाम भी सामने आए।
बरेजा पंचायत के आदर्श ग्राम पंचायत क्षेत्र में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुभाष सिंह ने लगातार चौथी बार शानदार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। मतगणना में सुभाष सिंह को कुल 791 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी एवं वर्तमान सरपंच विजय शंकर शुक्ल को 301 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह सुभाष सिंह ने 490 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और उन्होंने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी, साथ ही फूल-मालाओं से सुभाष सिंह का जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने इसे जनता का स्पष्ट जनादेश बताते हुए कहा कि संयुक्त रूप से खड़े विपक्षी उम्मीदवारों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया।
वहीं मटियार पंचायत में भी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भोला यादव को 322 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। उनकी जीत के बाद मटियार के जदयू नेता जय प्रकाश महतो सहित दर्जनों समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
इस पूरे चुनावी प्रक्रिया में प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के बीच मतदान से लेकर मतगणना तक का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिससे क्षेत्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का संदेश गया।
PACS Election Result Manjhi, Subhash Singh Victory, Bareja Panchayat Result, Matiyar Panchayat Election, Saran News
#PACSElection #ManjhiNews #SaranNews #ElectionResult #BiharPolitics #LocalElection

