कड़ी सुरक्षा में मांझी के बरेजा व मटियार में शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव संपन्न
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: सारण जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत बरेजा और मटियार पंचायत में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बरेजा पंचायत के मध्य विद्यालय धर्मपुरा में बनाए गए चार मतदान केंद्रों पर कुल 2555 मतदाताओं में से 1140 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान शाम 5 बजकर 13 मिनट पर समाप्त हुआ, जिसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट जनमेजय चतुर्वेदी ने दी।
वहीं मटियार पंचायत में भी मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला, जहां लगभग 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस संबंध में नगर पंचायत पदाधिकारी रक्षा लोहिया ने मतदान प्रतिशत की पुष्टि की।
निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ उपेंद्र दास के निर्देशन में पूरी मतदान प्रक्रिया भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। कड़ी गर्मी के बावजूद महिला और पुरुष मतदाताओं में उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने निर्भीक वातावरण में मतदान किया।
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मतदान समाप्ति के बाद प्रखंड मुख्यालय सभागार में मतपत्रों की गिनती की व्यवस्था की गई है, जहां देर रात तक परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है।
PACS Election Manjhi, Bareja Matihar Voting, Saran Election News, Bihar PACS Chunav, Manjhi News
#PACS_Election #ManjhiNews #SaranNews #BiharElection #VotingDay #ElectionUpdate

