इफ्तार में गूंजी एकता की आवाज, सौरभ सन्नी की पहल की सराहना
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: पूर्व विधायक स्व. बुद्धन प्रसाद यादव के भतीजे, मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं युवा कांग्रेस नेता ई. सौरभ सन्नी द्वारा पाक रमजान के मुबारक अवसर पर बुधवार की शाम चैनपुर स्थित अपने आवास पर दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और समरसता का परिचय दिया। कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ-साथ जिले भर के सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जिससे माहौल पूरी तरह भाईचारे और एकता के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर ई. सौरभ सन्नी ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसे समय के साथ और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि यह परंपरा उनके दादा के समय से चली आ रही है, जिसे वे निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने सभी समुदायों के बीच प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई – हम सब भाई-भाई हैं।”
इफ्तार कार्यक्रम में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ई. सौरभ सन्नी को धन्यवाद दिया और इसे सामाजिक एकता की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अपने विचार साझा करते हुए आपसी भाईचारे को और मजबूत करने की अपील की।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी उम्मीदवार सुधांशु रंजन, मांझी विधायक प्रतिनिधि उमा शंकर ओझा समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Keywords: Iftar Party Manjhi, Saurabh Sunny News, Communal Harmony Bihar, Ramzan Iftar Event, Saran News
Hashtags: #IftarParty #ManjhiNews #CommunalHarmony #Ramzan2026 #BiharNews #SocialUnity #SaurabhSunny
