अंजली बनी सारण जिले की शान, मेधा परीक्षा में हासिल किया पहला स्थान
मेधा परीक्षा में मांझी की बेटियों का जलवा, अंजली बनी जिला टॉपर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: हिन्दुस्तान ओलम्पियाड द्वारा 17 दिसम्बर 2025 को आयोजित मेधा परीक्षा के परिणाम में मांझी प्रखंड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रघुनाथ गिरी के मठिया स्थित माँ सरस्वती विद्या मंदिर की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा अंजली कुमारी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि अंजली कुमारी इससे पूर्व वर्ष 2024 की परीक्षा में भी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी थीं।
वहीं मांझी प्रखंड के शिव कैलाश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मटियार की बारहवीं कक्षा की छात्रा कोमल सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि से परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
बताया गया है कि आगामी 24 मार्च को छपरा शहर में आयोजित एक सम्मान समारोह में जिले के सभी टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें इन दोनों छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
Hindustan Olympiad, Medha Exam Result 2025, Saran Topper, Manjhi News, Anjali Kumari Topper, Komal Singh Rank 2
#HindustanOlympiad #MedhaExam #SaranTopper #ManjhiNews #EducationNews #BiharNews #TopperStory

