लोन विवाद में राहत: किस्त जमा होने पर बंद घर की चाभी मिली, परिवार में लौटी खुशियां
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के छपरा अनुमंडल क्षेत्र में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े लोन विवाद के मामले में आखिरकार पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, मांझी प्रखंड क्षेत्र के चेफुल निवासी गृह स्वामी रामलाल यादव का घर प्रशासन और बैंक प्रबंधन द्वारा 25 फरवरी को बकाया ऋण को लेकर बंद करा दिया गया था, जिससे परिवार काफी परेशान था और कई दिनों से संकट की स्थिति में जीवन यापन कर रहा था।
बताया जाता है कि रामलाल यादव ने बैंक का बकाया किस्त धीरे-धीरे जमा करना शुरू किया और अंततः पूरी राशि का भुगतान कर दिया। इसके बाद प्रशासन और बैंक प्रबंधन ने पहल करते हुए बुधवार को उनका घर खोलने के लिए चाभी सौंप दी। चाभी मिलते ही परिवार के चेहरे पर राहत साफ झलकने लगी और घर में खुशियों का माहौल बन गया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा बनी रही। लोगों का कहना है कि समय पर समाधान होने से एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। वहीं प्रशासन की मौजूदगी में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई गई, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।
Chapra loan case, Ujjivan bank update, house reopened Bihar, Ram Lal Yadav case, loan recovery relief

