वान्या कुमारी के जन्मदिन पर जुटे कई गणमान्य, सांसद-विधायक ने दिया आशीर्वाद
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के इनायतपुर पंचायत अंतर्गत बरवा गांव निवासी व प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा पूर्व मुखिया सह जदयू के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह की पोती व विकास सिंह की पुत्री वान्या कुमारी के जन्मदिन समारोह में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी ने वान्या को आशीर्वाद दिया।
समारोह में मुख्य रूप से सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, मांझी के विधायक रणधीर सिंह, एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह तथा शिमला के पूर्व एडीजीपी जय प्रकाश सिंह सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिक टीम के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
इस अवसर पर एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जितेंद्र सिंह क्षेत्र के सम्मानित और गणमान्य व्यक्तियों में गिने जाते हैं। वे बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और समाज में उनकी विशेष पहचान है।
वहीं मांझी विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि जितेंद्र सिंह उनके परिवार के लिए गार्जियन के समान हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भी जितेंद्र सिंह से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें उनके परिवार के इस खुशी के अवसर में शामिल होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में रौशन सिंह, भवानी पप्पू सिंह, मांझी विधायक प्रतिनिधि उमा शंकर ओझा, विजय सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने वान्या कुमारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

