सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार, 10 मामलों में सुनवाई, दो का निपटारा
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सिसवन अंचल कार्यालय में जमीनी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जमीन से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई।
अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जमीनी विवादों के समाधान के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से लोगों द्वारा आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए बुलाया गया था।
जनता दरबार में कुल 10 मामलों पर सुनवाई की गई, जिनमें से दो मामलों का समाधान आपसी सहमति से कर दिया गया। शेष मामलों की सुनवाई आगामी तिथि में की जाएगी।
अंचल अधिकारी ने कहा कि जमीनी विवादों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

