सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या कांड में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सारण (बिहार): वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर भगवानबाजार थाना पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान भगवानबाजार थाना कांड सं0-569/25, दिनांक 15.10.2025, धारा-191(2)/191(3)/190/109/115(2)/126(2)/352/351(2)(3) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट की धारा 103(1) से संबंधित हत्या कांड के प्राथमिक वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ईकबाल राय उर्फ रामईकबाल राय, पिता-स्व. श्री भगवान राय, साकिन-ब्रह्मपुर नयका बस्ती, थाना-भगवानबाजार, जिला-सारण के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में भगवानबाजार थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। सारण पुलिस ने आमजन से अपराध नियंत्रण अभियान में सहयोग करने की अपील की है और कहा है कि सक्रिय पुलिसिंग के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

