संत निरंकारी मिशन का रामघाट पर स्वच्छता अभियान, संगत का भी आयोजन
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के अंतर्गत रविवार को मांझी के प्रसिद्ध रामघाट परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। दाउदपुर शाखा के मुखी महात्मा पंकज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सेवादल के सदस्यों ने एक घंटे से अधिक समय तक घाट परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच लगभग एक घंटे तक संगत का आयोजन भी किया गया। संगत को संबोधित करते हुए संतों ने कहा कि कचरा चाहे बाहर का हो या भीतर का, दोनों ही व्यक्ति और समाज के लिए हानिकारक होता है। बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ मन की स्वच्छता भी उतनी ही आवश्यक है।
कार्यक्रम में सेवादल इंचार्ज सुधाकर प्रसाद, विजय सिंह, अशोक भारती, श्री भजन जी, मीना देवी, तनुजा भारती, रबीन्द्र जी, अरविंद जी, रमेश जी, अरुण जी, प्रमोद जी तथा बहन सरस्वती जी सहित दर्जनों सेवादार एवं भक्त उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से स्वच्छता और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया गया।

