सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मशरक थाना का टॉप-10 वांछित राजीव सिंह उर्फ भूवर गिरफ्तार
सारण (बिहार): वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर जिले में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मशरक थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सक्रिय पुलिसिंग के क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में मशरक थाना के टॉप-10 सूची में शामिल कुख्यात अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर, पिता स्व. नवलेश सिंह, ग्राम चैनपुर, थाना मशरक, जिला सारण का निवासी है। वह मशरक थाना कांड संख्या 297/23, दिनांक 09.06.23, धारा 341/323/307/34 भा.द.वि. एवं 3(i)(r)(i) एससी/एसटी एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के उपरांत उसके विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके विरुद्ध मशरक थाना कांड संख्या 482/21 (दिनांक 22.09.21) धारा 30/30(ए)/38/41 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, कांड संख्या 493/22 (दिनांक 22.10.22) धारा 341/323/324/307/364/379/504/506/34 भा.द.वि., कांड संख्या 88/22 (दिनांक 02.03.22) धारा 143/353/332/333 भा.द.वि., कांड संख्या 118/18 (दिनांक 19.04.18) धारा 413/414 भा.द.वि., कांड संख्या 297/23 (दिनांक 09.06.23) तथा इशुआपुर थाना कांड संख्या 148/21 (दिनांक 26.07.21) धारा 394 भा.द.वि. एवं कांड संख्या 57/22 (दिनांक 16.04.22) दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष मशरक थाना सहित थाना के अन्य पदाधिकारी/कर्मी एवं जिला आसूचना इकाई, सारण की टीम शामिल रही। सारण पुलिस ने पुनः स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

