समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प, पुलिस केन्द्र में कार्यक्रम
पुलिस सप्ताह दिवस पर सारण पुलिस का नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सारण (बिहार): पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर 22 फरवरी 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में पुलिस केन्द्र, सारण में नशा मुक्ति अभियान से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा उन्मूलन के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना तथा विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना था।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशा के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन के बीच जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की संरचना को भी कमजोर करता है, इसलिए इसके विरुद्ध सामूहिक प्रयास आवश्यक है।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। सारण पुलिस ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन से अपील की है कि नशा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना स्थानीय थाना अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 9031036406 पर दें।

