ताजपुर में डीडीसी का सीएचसी से पंचायत तक औचक निरीक्षण, किया पौधारोपण
विकास कार्यों पर डीडीसी की नजर
सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की जरूरत बताई
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) लक्ष्मण तिवारी ने गुरुवार को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जांच केंद्र, लैब और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की।
डीडीसी ने सीएचसी में मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की आवश्यकता जताई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार द्वारा मरीजों के हित में किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
पंचायत एवं शिक्षा संस्थान का भी किया निरीक्षण
निरीक्षण क्रम में डीडीसी ने ताजपुर पंचायत भवन पहुंचकर संचिकाओं की जांच की तथा पंचायत में संचालित इंदिरा आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने ताजपुर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विकास कार्यों की सराहना
पंचायत में चल रही विकास योजनाओं के सफल संचालन के लिए डीडीसी ने मुखिया मनीष कुमार सिंह की सराहना की। मौके पर बीडीओ उपेंद्र दास सहित कई अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।


