एकमा ग्रिड से जुड़े 132 केवी व 33 केवी फीडर आज और कल रहेंगे बंद, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (BSPTCL) के अनुरोध पर मरम्मत एवं रिकंडक्टरिंग/स्ट्रिंगिंग कार्य को लेकर एकमा ग्रिड से जुड़े कई महत्वपूर्ण फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। इस क्रम में 33 केवी लहलादपुर फीडर (GSS एकमा से) एवं 33 केवी कोहड़ा फीडर (PSS एकमा से) को 06 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक शटडाउन में रखा जाएगा।
शटडाउन अवधि के दौरान लहलादपुर पावर सब-स्टेशन को वैकल्पिक स्रोत के रूप में बनियापुर फीडर से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी, जबकि कोहड़ा पावर सब-स्टेशन को जलालपुर पीएसएस से रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा एकमा पावर हाउस के 132 केवी लाइन पर कार्य किए जाने के कारण आज 06 फरवरी को सुबह 09:25 बजे से शाम 05:00 बजे तक 132 केवी लाइन भी बंद रहेगी।
इस दौरान 33 केवी कोहड़ा फीडर के साथ-साथ 11 केवी रसूलपुर फीडर, 11 केवी मुकुंदपुर फीडर, 11 केवी परसा फीडर, 11 केवी दाउदपुर फीडर एवं 11 केवी एकमा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में आवश्यक तैयारी कर लें तथा कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति बहाल होने में सहयोग करें।
