सिसवन पुलिस की कार्रवाई, शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
/
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विमलेश सिंह और ललन शाह के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
थाना पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों व्यक्ति शराब का सेवन कर रहे हैं, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है।
इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि कानून का पालन करें और अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
