ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम में भव्य पूजा, राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह के नेतृत्व में जुटे गणमान्य
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के रामगढ़ पंचायत स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम परिसर में राष्ट्रीय एथलीट एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक विकास सिंह के नेतृत्व में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस पूजा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे धाम परिसर पूरी तरह श्रद्धा और आस्था से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन हजारीबाग के उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, बोकारो जैपफोर के प्रदेश संयोजक मुकेश सिंह, प्रदेश संयोजक विकाश राठौर, रविचंद सिंह, अमृत सिंह सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। सभी ने विधिवत पूजा में भाग लेकर बाबा महेंद्र नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा के दौरान विकास सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र नाथ की कृपा से ही सभी को शक्ति, ऊर्जा और आत्मबल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह धाम न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि यहां आकर मन को विशेष शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र नाथ की नियमित पूजा से जीवन में सकारात्मकता आती है और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।
पूजा-अर्चना के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने बाबा महेंद्र नाथ के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर धाम के पुजारी छोटन बाबा ने उपस्थित सभी लोगों के कल्याण, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए बाबा महेंद्र नाथ की कृपा सदैव बनी रहने का आशीर्वाद दिया।

