मांझी प्रखंड समिति की बैठक में विधायक रणधीर सिंह का निर्देश—विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आवश्यक
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड सभागार में कमला देवी की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय पंचायत समिति बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान मांझी विधायक रणधीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि कार्यशैली अब पूर्व की तरह नहीं चलेगी। वर्तमान परिस्थिति में सभी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक के बाद विधायक रणधीर सिंह मांझी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. रोहित कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की संख्या बढ़ाने तथा अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने इन आवश्यकताओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर डॉ. रोहित कुमार और मुखिया दीपक कुमार मिश्रा ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने भी जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में किसी गरीब के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता अपनाने पर बल दिया।
बैठक में उप प्रखंड प्रमुख मनोज सिंह, जदयू महासचिव सुनील सिंह, बीडीसी सदस्य प्यारे अंगद सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

