सिसवन में लगातार घटनाएँ: मारपीट, सड़क हादसे और बाइक दुर्घटनाओं में कई घायल
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बीते 24 घंटे के भीतर मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं की कई घटनाएँ सामने आई हैं, जिनमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया, जबकि कुछ को गंभीर स्थिति में सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।
बघौना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में नंदलाल ठाकुर के पुत्र कृष्णा ठाकुर और बलिराम ठाकुर घायल हो गए। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में किया गया।
वहीं सिसवन-सीवान मुख्य मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान भरत महतो के पुत्र रविंद्र महतो और राकेश राम के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर कर दिया गया।
इसके अलावा भगवानपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में भोला साहनी का पुत्र त्रिलोकी साहनी और उसका पुत्र विकास साहनी घायल हो गए। दोनों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
उधर, सीवान-सिसवन मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एम. एच. नगर हसनपुर थाना क्षेत्र के करमासी गांव निवासी पप्पू कुमार राम, पुत्र राम गुलाटी राम घायल हो गया। वहीं माधोपुर गांव में हुए एक अन्य झगड़े में गौरी यादव के पुत्र दिना यादव घायल हो गए।
सभी घटनाओं की सूचना संबंधित थानों को दी गई है। पुलिस ने कहा है कि मारपीट और दुर्घटनाओं की जांच की जा रही है, साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#Sisan #SaranNews #CrimeAndAccidents #SisanPolice #RoadAccident #JagatDarshanNews #BiharNews

