ग्यासपुर: हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर गांव के उत्तर टोला स्थित ब्रह्म बाबा स्थान से तीन लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक सिक्सर और चार जिंदा कारतूस बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल कलाम उर्फ रेहान, बुलेट कुमार सिंह उर्फ अवनीश कुमार सिंह और अमन कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
सिवान पुलिस गिरफ्तारी
सिसवन थाना कार्रवाई
ग्यासपुर गांव ब्रह्म बाबा स्थान
सिवान में हथियार के साथ गिरफ्तार
सिवान जिला क्राइम न्यूज़
सिसवन थाना अपराध नियंत्रण