हरियाणवी रंग में सजा डॉ. मधुकांत का 77वां जन्मोत्सव, संतों के आशीर्वाद और साहित्यिक माहौल में मनाया गया समारोह
रोहतक/कुरुक्षेत्र (हरियाणा) : संवाददाता प्रेरणा बुड़ाकोटी: स्वच्छ हिन्दी वैश्विक हिन्दी अभियान के प्रमुख गुरु और स्त्री शक्ति संगठन के संरक्षक डॉ. मधुकांत का 77वां जन्मोत्सव हरियाणवी रंग और आध्यात्मिक माहौल में मनाया गया। हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा ‘महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना सम्मान’ से सम्मानित डॉ. मधुकांत के इस जन्मोत्सव का आयोजन जन सेवा संस्थान, रोहतक एवं अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान, कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
समारोह का आरंभ जन सेवा संस्थान, रोहतक में हुआ, जहाँ मंदबुद्धि महिलाओं को अल्पाहार कराकर महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके बाद कुरुक्षेत्र में प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान परिसर में एक भव्य हरियाणवी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. जय भगवान सिंगला, गीता मनीषी पूजनीय स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, एवं देशभर से आए साहित्यकारों और कलाकारों ने डॉ. मधुकांत को बधाई दी। 222 पुस्तकों के लेखक डॉ. मधुकांत को मंच पर सम्मानित किया गया तथा स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने उन्हें पावन आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. जय भगवान सिंगला द्वारा रचित 55वीं पुस्तक “वस्त्रदान महादान” का लोकार्पण भी किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. ममता सचदेवा ने की, जबकि श्रीमती माफी ढांडा ने अतिथि के रूप में पारंपरिक तोता बांधकर हरियाणवी चौपाल का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान केक काटने के बाद डॉ. जय भगवान सिंगला, जसबीर गुंबद, हरिकेश पापोसा, उपेंद्र सिंघल, मदन मोहन छाबड़ा, अशोक रोसा, डॉ. रमाकांता, डॉ. ममता सूद, डॉ. हरबंस कौर, ममता शर्मा, डॉ. जनार्दन शर्मा, पवन गहलोत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मधुकांत को उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान के लिए बधाई दी और दीर्घायु जीवन की कामना की।
#डॉमधुकांत #हरियाणवीसाहित्य #HindiDiwas #SahityaSamman #Haridwar #Kurukshetra #Sanskriti #PrernaPariwar #SanskritikKaryakram

