प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समितियां और उप समितियां का गठन: अध्यक्ष
सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ सारण के तत्वावधान में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का किया जाएगा आयोजन!
सारण (बिहार): सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ सारण के तत्वावधान में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है। राज्य संघ के निर्देश के आलोक में यह राज्य प्रतियोगिता शहर के प्रसिद्ध विद्यालय भागवत विद्यापीठ के परिसर में 10 से 12 अक्टूबर के बीच आयोजित की जानी है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन की तैयारी पूरे जोर शोर से की जा रही है। आयोजन मंडल स्तर पर विभिन्न समितियां और उप समितियां का गठन किया गया है, जो प्रतियोगिता के संचालन में अपना योगदान देंगे। उक्त बातें सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ सारण की अध्यक्ष विकास तनुजा सिंह ने शहर के भागवत विद्यापीठ स्थित सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के विभिन्न वर्गों के लोगों का सहयोग इस प्रतियोगिता के संचालन में मिल रहा है। प्रतियोगिता में राज्य के सभी 38 जिलों की टीम हिस्सा लेगी। बालक और बालिका वर्ग में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर शहर में काफी रोमांच और उत्साह का माहौल बन रहा है।प्रतियोगिता के आयोजन को मुख्य संरक्षक गोविंद कृष्ण शाही बनाए गए हैं।
संरक्षक सह भागवत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न समितियां का गठन किया गया है। प्रतिभागियों के आने पर उनका पंजीकरण किया जाएगा। आयोजन समिति का अध्यक्ष विकास कुमार सिंह को बनाया गया है। संघ की अध्यक्ष तनुजा सिंह, सचिव तरूण कुमार सिंह और संयुक्त सचिव शक्ति सिंह और हिमांशु सिंह हैं। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार और मीडिया प्रभारी राकेश कुमार पांडे को बनाया गया है। विभिन्न उप समितियां के तहत भोजन समिति बोर्डिंग और लॉजिंग समिति, तकनीकी समिति प्रमाण पत्र व मेडल समिति प्राथमिक उपचार, मैदान व्यवस्था, उद्घोषणा, प्रचार और रिसेप्शन कमेटी भी बनाई गई है। सुरक्षा के भी जिम्मेदारी अलग- अलग लोगों को दी गई है। इस बीच प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण करने के लिए राज्य संघ के अधिकारी भी भगवत विद्या परिसर में पहुंचे है।
बिहार सेपक टकरा संघ के सचिव विजय शर्मा, कोंच पंकज रंजन, राष्ट्रीय रेफरी अरुण कुमार, खेलों इंडिया के कोंच अजीत कुमार, सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ सारण के सचिव तरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप, भागवत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ अमरेंद्र सिंह, सारण जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी, वी एन उपाध्याय सहित कई अन्य खेल से जुड़े अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।