माँझी में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी को शांति और सद्भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से बुधवार को दोपहर मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार तथा श्याम किशोर राम ने उपस्थित सदस्यों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अख्तर अली, पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह,असदुद्दीन खान, मुल्तान खान,मंजूर आलम खान, कृष्ण सिंह पहलवान,धर्मेंद्र सिंह, समाज तथा पंकज सिंह समेत कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाने का संकल्प लिया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि इस मौके पर प्रखंड के कई गांव से जुलूस निकाला जाता है जो मुख्य मार्गो से होते हुए हजरत जलाल शाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर पहुंच कर संपन्न हो जाता है।