सांप्रदायिक हिंसा का वांछित अभियुक्त लंगर राय गिरफ्तार
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग अभियान के तहत सारण पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। भगवानबाजार थाना क्षेत्र से सांप्रदायिक हिंसा मामले के वांछित अभियुक्त उमेश राय उर्फ लंगर राय को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त छोटा ब्रह्मपुर निवासी स्व. राजेन्द्र राय के पुत्र उमेश राय उर्फ लंगर राय भगवान बाजार थाना कांड संख्या 423/23 (दिनांक 27.10.2023) में वांछित था। इसके अलावा उस पर चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों के भी आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. भगवानबाजार थाना कांड संख्या 129/19 – धारा 414 भा.द.वि., 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट, 30(ए) बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम
2. भगवानबाजार थाना कांड संख्या 388/19 – धारा 341, 323, 325, 307, 34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
3. भगवानबाजार थाना कांड संख्या 118/25 – धारा 109, 223 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट
4. भगवानबाजार थाना कांड संख्या 336/25 – धारा 303(2) बी.एन.एस.
5. रिविलगंज थाना कांड संख्या 221/16 – धारा 307, 379, 349 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भगवानबाजार थाना और अन्य पुलिस पदाधिकारी-कर्मी शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।